डोरंडा कॉलेज में भव्य कराटे बेल्ट ग्रेडेशन, 145 खिलाड़ियों ने हासिल की नई बेल्ट

Ranchi : रांची के डोरंडा कॉलेज में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में भव्य बेल्ट ग्रेडेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर, नामकुम कराटे सेंटर, मैत्री क्लब, गोस्नर हाई स्कूल तथा सरदार पटेल हाई स्कूल कराटे सेंटर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. के. शर्मा ने कराटेकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस अत्यंत आवश्यक है। कराटे न केवल आत्मरक्षा सिखाता है, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक विकास के साथ मजबूत व्यक्तित्व के निर्माण में भी सहायक है। उन्होंने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को कराटे प्रशिक्षण दिलाकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन शोकफ के मुख्य कराटे प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता के नेतृत्व में किया गया। ग्रेडेशन का संचालन शिहान शैलेश सिंह एवं शिहान संजय मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर सेंसाई बबलू कुमार, सुनील मेहता, पवन केशरी, परमानंद गुप्ता, कुलदीप साहू, सीनू सुरीन, सुमन एक्का एवं रश्मि कच्छप सहित कई प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
बेस्ट कराटेका चयनित खिलाड़ी:
सुरभि सिन्हा, दिव्या, दिवेश त्रिपाठी, आदृती पाल, आरुष ठाकुर, अखौरी अंशु, खुशी थापा, अथर्व प्रसाद, अलीशा लकड़ा, एंजेल नेरी खाखा, अंशु मिश्रा, युवराज क्षेत्री, ज्योति कोंगड़ी, मधु कुमारी नायक एवं आद्विक मिंज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट कराटेका घोषित किया गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. शर्मा एवं हांशी मानस सिन्हा द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बेल्ट प्राप्त करने वाले कराटेकार:
- 28 – येलो बेल्ट
- 26 – ऑरेंज बेल्ट
- 20 – ग्रीन बेल्ट
- 21 – ब्लू बेल्ट
- 15 – पर्पल बेल्ट
- 35 – ब्राउन बेल्ट
कार्यक्रम के अंत में हांशी मानस सिन्हा द्वारा ब्राउन बेल्ट कराटेकारों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
