खेलझारखंड

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग राज्य लीग-2026 का शानदार शुभारंभ

रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में झारखंड साइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग राज्य लीग-2026 का दो दिवसीय आयोजन शुक्रवार को खेलगांव स्थित सिंधु-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में शानदार ढंग से शुरू हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची के जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह एवं जिला परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज ने संयुक्त रूप से ध्वज दिखाकर किया। इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं।

पहले दिन के परिणाम

व्यक्तिगत पीछा दौड़ — महिला वरिष्ठ वर्ग
स्वर्ण पदक — नीमा कुमारी
रजत पदक — सोहागिनी हसदा
कांस्य पदक — सीता कुमारी

1000 मीटर समय परीक्षण — महिला कनिष्ठ वर्ग
स्वर्ण पदक — पिंकी कुमारी
रजत पदक — अनीता उरांव
कांस्य पदक — निकिता सोरेंग

200 मीटर स्प्रिंट — महिला वरिष्ठ वर्ग
स्वर्ण पदक — सबीना कुमारी
रजत पदक — सिंधु लता हेम्ब्रम
कांस्य पदक — संजू कुमारी

प्रतियोगिता में झारखंड के 15 जिलों से बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त पीसीपी अभिजीत सेठसतविंदर कौर, आशीष कुमार, जितेंद्र महतो, दिलीप कुमार गुप्ता, राम कुमार भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं साइकिलिंग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *