राज्य स्तरीय तीन दिवसीय स्कूली फुटबॉल एवं रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन

हजारीबाग, लोहरदगा और गुमला बने फुटबॉल चैंपियन | रांची ने रोड साइक्लिंग में किया दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन
रांची : रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में रविवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता एवं रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक फाइनल मुकाबलों ने पूरे स्टेडियम का माहौल ऊर्जावान बना दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा—
“आप सभी अपने जिलों के चैंपियन हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर रणनीति ही खिलाड़ी को विजेता बनाती है।”
अंडर14 बालिका फुटबॉल: हजारीबाग चैंपियन
रोमांचक मुकाबले में हजारीबाग ने रामगढ़ को पेनाल्टी शूटआउट में 4–3 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
चैंपियन: हजारीबाग
प्रथम रनरअप: रामगढ़
द्वितीय रनरअप: लोहरदगा
पुरस्कार:
प्लेयर ऑफ द मैच – पूर्णिमा कुमारी
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – चांद कुमारी
बेस्ट गोलकीपर – सोनी कुमारी
अंडर17 बालक फुटबॉल: लोहरदगा की शानदार जीत
अंडर17 बालक श्रेणी में लोहरदगा ने धनबाद को ट्राइब्रेकर में 5–4 से पराजित किया।
चैंपियन: लोहरदगा
प्रथम रनरअप: धनबाद
द्वितीय रनरअप: पश्चिमी सिंहभूम
पुरस्कार:
प्लेयर ऑफ द मैच – तनवीर खान
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – आर्यन डुंगडुंग
बेस्ट गोलकीपर – धर्मेश उरांव
अंडर17 बालिका फुटबॉल: गुमला ने रचा इतिहास
इस वर्ग में गुमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा को 5–0 से हराकर खिताब जीत लिया।
चैंपियन: गुमला
प्रथम रनरअप: लोहरदगा
द्वितीय रनरअप: रांची
पुरस्कार:
प्लेयर ऑफ द मैच – कुमुद सोरेंग
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – शांति सोरेंग
बेस्ट गोलकीपर – आसमा सोरेंग
♂️ रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता: रांची का दबदबा
सभी आयु वर्गों—अंडर14, अंडर17 और अंडर19—में शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि सभी वर्गों में गिरिडीह जिला फर्स्ट रनरअप रहा।
सम्मान समारोह और उपस्थिति
सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, पुष्पा हस्सा, मैच कमिश्नर मो. फरीद खान, उदय मिश्रा, महेश मिस्त्री, रणवीर सिंह, जितेंद्र महतो एवं दिलीप गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किए गए।
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
