ग्लोरी गौरव क्रिकेट क्लब बना अंडर-14 चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता
रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) में पंजीकृत कुशमाही क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित सिंह एंड ब्रदर्स अंडर-14 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला अरुणोदय क्रिकेट क्लब और ग्लोरी गौरव क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोरी गौरव क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य प्रसाद ने शानदार 65 रन बनाए, जबकि आयुष ने 44 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में आशीष मिंज ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणोदय क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिज्ञान ने 73 रन और अंश ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम कुमार ने 3 विकेट और देव ने 2 विकेट झटके।
इस प्रकार ग्लोरी गौरव क्रिकेट क्लब ने 22 रन से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि RDCA के सचिव श्री शैलेन्द्र कुमार एवं सहायक सचिव श्री सुनील पॉल उपस्थित रहे। इस अवसर पर संयोजक मुजफ्फर अली, प्रणव सोनी, फूलमनी देवी, बबिता कुजूर, संजू उरांव, बिरसु मुंडा तथा कुशमाही क्रिकेट अकादमी के सभी सदस्य भी मौजूद थे।
