गढ़वा फुटबॉल टीम लोहरदगा के लिए रवाना, लातेहार से होगा पहला मुकाबला
गढ़वा : झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होगी टीम
गढ़वा : झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला फुटबॉल टीम आज लोहरदगा के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता चार ग्रुपों में खेली जा रही है, जिसमें गढ़वा टीम को ग्रुप ‘बी’ में रखा गया है।
ग्रुप ‘बी’ के सभी मुकाबले लोहरदगा जिले के नदिया स्कूल मैदान में खेले जाएंगे। इस ग्रुप में गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा की टीमें शामिल हैं। गढ़वा टीम का पहला मैच 12 नवम्बर को लातेहार के खिलाफ खेला जाएगा।
गढ़वा टीम आज सासाराम-रांची इंटरसिटी ट्रेन से कप्तान आकाश दीप ऋषि के नेतृत्व में रवाना हुई। टीम में निरोज लकड़ा, सी.बी. सिंह, मनजीत तिर्की, उमंग तिर्की, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, विकास सिंह, रितेश मिंज, आर्यन कुजूर, उपाध्या सिंह, शलेंद्र लकड़ा, रोमारियो लकड़ा, रुपेश मांझी, ओमप्रकाश सिंह, प्रवेश सिंह, सोनू कुमार सिंह और उज्जवल कुजूर शामिल हैं।
टीम के कोच जेम्स बड़ा तथा टीम मैनेजर कंचन कुमार हैं।
गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम काफी संतुलित है और सभी खिलाड़ी युवा व ऊर्जावान हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है।
बधाई देने वालों में संघ के कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम, संरक्षक राकेश पाल, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केसरी, मनीष केसरी, पंकज केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, उमेश सहाय, सुशील तिवारी, विकास पांडे, अजय कांत, राजेश पांडे, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह, कौशलेश तिवारी, शमशाद अहमद, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, अतुल भारद्वाज, धनंजय पासवान और कमलेश कुमार शामिल हैं।
