रांची

अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

रांची, 02 जून 2026: झारखंड वॉलीबॉल संघ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कार्यकारी सचिव संजय कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संघ कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उनके खेल और प्रशासनिक क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

संजय कुमार की नियुक्ति झारखंड पुलिस में खेल कोटे से हुई थी। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने खेल और पुलिस प्रशासन दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया। सेवानिवृत्ति के समय वे झारखंड उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे।

अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में संजय कुमार ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाया। साथ ही उन्होंने राज्य में वॉलीबॉल खेल के विकास, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और खेल प्रशासन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मान समारोह में झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खरे, महासचिव उत्तम राज तथा आयोजन सचिव संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने उनके समर्पण, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय जीवन की कामना की।

श्री संजय कुमार की सेवानिवृत्ति पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस, चेयरमैन श्री सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर.के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, किरण थाम्पकिंसन, एस.एम. हासमी, विश्वनाथ सिंह, उत्तम राज, विकास वर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, भास्कर राव, संजय ठाकुर, भोला प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. राजा, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार तथा झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय कुमार भविष्य में भी वॉलीबॉल खेल के विकास और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे तथा अपने अनुभवों से खेल जगत को लाभान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *