Home

ओलंपिक सप्ताह पर ऑक्सीजन पार्क में प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन

खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल, भारतीय स्कूली वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रांची। ओलंपिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर ऑक्सीजन पार्क, रांची में भव्य प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदर्शनी मैच में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक की मूल भावना—उत्कृष्टता, मित्रता एवं सम्मान—का संदेश दिया। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट सुनील सहाय, एक्जीक्यूटिव एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट विश्वनाथ सिंह, सेक्रेटरी जनरल उत्तम राज, सीईओ निशिकांत पाठक, वर्किंग सेक्रेटरी संजय कुमार, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, कोच जयश्री, शिवदयाल तथा अजय किस्पोट्टा सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

ओलंपिक दिवस के अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी खेलगांव पहुंचकर भारतीय स्कूली वॉलीबॉल बालक एवं बालिका टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि ओलंपिक सप्ताह केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।

उन्होंने कहा कि रांची जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और राज्य तथा देश का गौरव बढ़ा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *