Home

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण


जनजातीय संग्रहालय और ऑड्रे हाउस में झारखंड की संस्कृति और इतिहास से हुए रूबरू

रांची, 08 जुलाई 2025 (बुधवार) : विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी गांधीनगर स्कूल, कांके रोड के सैकड़ों विद्यार्थियों ने जनजातीय संग्रहालय और ऑड्रे हाउस का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम भारतीय लोक कल्याण संस्थान एवं रिलेशंस द्वारा “उलगुलान” पहल के तहत आयोजित किया गया।

भ्रमण की शुरुआत में विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर झारखंड के पुरोधा एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 2008 में इन्हीं के प्रयास से जनजातीय संग्रहालय की स्थापना हुई थी।

विद्यार्थियों ने संग्रहालय में झारखंड की 32 जनजातियों के इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, रहन-सहन, भाषा और पारंपरिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुर्लभ वस्तुएं, विभिन्न जनजातीय मॉडल, पारंपरिक हथियार, खानपान, प्राचीन आभूषण, वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प और कांस्य युग से आधुनिक युग तक के जीवन से जुड़े पहलुओं को नजदीक से देखा और समझा।

ऑड्रे हाउस में बच्चों ने पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस भ्रमण से विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित रहे और उन्होंने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल सिंह, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, कला शिक्षक कृष्णा प्रसाद, मीतू सिंह समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *