रांची

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी का नोटिस, मांगी जमीन घोटाले से जुड़ी जानकारी

मुख्य सचिव

Ranchi : राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में भेजा गया है। ईडी ने नोटिस के जरिए उनसे पहले हुई पूछताछ के दौरान दी गई जानकारी से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी इस मामले में पहले भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। उस दौरान उन्होंने जो जानकारियां दी थीं, अब उन्हीं बिंदुओं से जुड़े कागजात और प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया है। ईडी का कहना है कि दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह मामला जमीन की खरीद-बिक्री और उससे जुड़े लेनदेन से संबंधित है। ईडी इस पूरे प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है। इसी कड़ी में नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे गए हैं। ईडी ने स्पष्ट किया है कि नोटिस भेजना जांच प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है। फिलहाल किसी को आरोपी घोषित नहीं किया गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *