Home

धनबाद में ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन

धनबाद : अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित सप्ताह-व्यापी खेल कार्यक्रम के तहत आज कालिमेला, जामाडोबा में कुस्ती की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में फ्री-स्टाइल कुस्ती की स्पर्धाएं हुईं।

धनबाद जिला कुस्ती संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के विजेताओं ने अपनी शानदार प्रदर्शन से तालियां बटोरीं।

विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • 57 किलो भार वर्ग
  • रनविजय कुमार (प्रथम)
  • राजा तुरी (द्वितीय)
  • विनीत कुमार (तृतीय)
  • 65 किलो भार वर्ग
  • नैतिक कुमार (प्रथम)
  • शिवम कुमार (द्वितीय)
  • विशाल सिंह (तृतीय)

74 किलो भार वर्ग

  • रौनक रंजन (प्रथम)
  • विकी कुमार (द्वितीय)
  • शिवम झा (तृतीय)

89 किलो भार वर्ग

  • बिट्टू मंडल (प्रथम)
  • राकेश कु. महतो (द्वितीय)
  • दिनेश सिंह (तृतीय)

95 किलो भार वर्ग

  • निशांत कुमार (प्रथम)
  • विकास कुमार (द्वितीय)
  • मनोज कुमार (तृतीय)

125 किलो भार वर्ग

  • कौशल कुमार (प्रथम)
  • जगदीश शाव (द्वितीय)

इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केशरी ने जानकारी दी कि ओलंपिक दिवस के इस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत कल दून पब्लिक स्कूल में कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

समारोह में स्थानीय खेलप्रेमियों और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और खेलों के प्रति अपनी रुचि को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *