Home

नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी का जिला क्रिकेट संघ ने किया स्वागत

गढ़वा: गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संघ की ओर से उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

मुलाकात के दौरान जिले में क्रिकेट सहित अन्य खेलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से गढ़वा में प्रस्तावित स्टेडियम की भूमि से जुड़े विषय पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब कुमार मयंक भूषण गढ़वा के अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने स्टेडियम की जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए थे।

जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से जिले में खेल अवसंरचना के विकास को नई गति मिलेगी तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *