एमवे इंडिया ने लॉन्च किया आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट
प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक स्किन साइंस का संयोजन, एमआरपी ₹3,399
रांची : हेल्थ एवं वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट लॉन्च किया है। न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों (बॉटैनिकल्स) से युक्त यह नया स्किनकेयर उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को विभिन्न पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसकी एमआरपी 3,399 रुपये निर्धारित की गई है।
कंपनी के अनुसार, यह लॉन्च आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन रेंज का विस्तार है, जिसे बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस श्रृंखला में प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे त्वचा को स्वस्थ और सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलती है।
एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा कि भारत का स्किनकेयर बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और उपभोक्ता अब ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें उपयोग किए गए तत्वों की स्पष्ट जानकारी हो तथा जिनकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक शोध पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट को इसी सोच के साथ विकसित किया गया है, जिसमें आधुनिक स्किन साइंस और न्यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का समावेश किया गया है।
कंपनी के अनुसार, तेज रफ्तार जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया इसका हल्का टिंटेड फॉर्मूला त्वचा पर आसानी से घुल-मिल जाता है। यह त्वचा पर व्हाइट कास्ट नहीं छोड़ता तथा 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट रहता है। साथ ही यह वीगन और नॉन-कॉमेडोजेनिक भी है।
एमवे इंडिया का दावा है कि आर्टिस्ट्री एकमात्र ऐसा ब्यूटी ब्रांड है, जिसे न्यूट्रीलाइट का समर्थन प्राप्त है। कंपनी के अनुसार, नया आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट त्वचा को कई स्तरों पर सुरक्षा प्रदान करने के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है।
यह उत्पाद एमवे के अधिकृत बिजनेस ओनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एमवे स्टोर्स तथा एमवे इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है।
