pranami

जरूरतमंदों के बीच ट्रस्ट द्वारा अल्पाहार एवं भोजन सामग्री का वितरण

राँची

रांची : एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज दिनांक 19/01/2023 बृहस्पतिवार को इस वर्ष पड़ रही भीषण ठण्ड के कारण हेहल के पाहन टोली के जरूरतमंद अभावग्रस्त एव नि:शक्त लगभग 150 बच्चों एवं वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के बीच मिक्चर का पैकेट, तिलकूट एव क्रिम बन और भोजन सामग्री का निशुल्क वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया.                                                                                      

150 लोगों के बीच भोजन सामग्री का वितरण

संस्था के सदस्यों के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच सेवा के कार्य किसी भी रुप में किये जाते रहते है. आज राष्ट्रीय युवा शक्ती के अध्यक्ष उतम यादव, सुनील साहु एव संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान एव राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल की देखरेख में लगभग 150 महिला-पुरुष और बच्चों के बीच अल्पहार में  मिक्चर, बिस्किट क्रिम बन एव तिलकुट का वितरण किया गया.

 स्वामी सदानंद जी महाराज के कथनानुसार.

मानव जीवन का ये है सार.॥तुम सेवा से पाओगे पार॥          

कार्यक्रम में ये लोग उपस्थित थे     

आज के मिक्चर, तिलकूट बिस्किट एवं क्रिमबन के वितरण के महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरीओमप्रकाश सरावगी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह एव इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *