Home

नेमरा के लिए रवाना हुआ दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर, आज होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार


रांची, 5 अगस्त। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) के लिए रवाना हो गया है। वहां दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है। आदिवासी समुदाय के सशक्त नेता के रूप में पहचान बनाने वाले गुरुजी को उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *