धनबाद को मिले नए ग्रामीण एसपी, एस मोहम्मद याकूब ने संभाला पदभार

Dhanbad : धनबाद में रविवार को एस मोहम्मद याकूब ने ग्रामीण एसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अपराध पर सख्ती, सुरक्षा पर फोकस
नए ग्रामीण एसपी ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना बेहद जरूरी है। इसके लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
टीमवर्क से बेहतर पुलिसिंग का दावा
उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीमवर्क के साथ काम किया जाएगा, ताकि जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित हो सके।
पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
एस मोहम्मद याकूब ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि वे इससे पहले हुसैनाबाद में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने कई अहम मामलों में प्रभावी कार्रवाई की थी।
