क्रिकेट एकेडमी बनी आरडीसीए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

रांची, 31 मई 2026।
रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को शाखा मैदान, सेक्टर-2 में खेला गया। फाइनल मैच रातु रोड क्रिकेट एकेडमी और रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद, सचिव शैलेंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में रातु रोड क्रिकेट एकेडमी की मानसी सिंह को बेस्ट बैटर तथा रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी की अंजुम बानों को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी की ईशा केशरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, जस्टिस क्रिकेट एकेडमी की सानिया थापा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। हेहल स्पोर्टिंग की आयुषी गाड़ी को अपकमिंग प्लेयर तथा रातु रोड क्रिकेट एकेडमी की सृष्टि को उभरते खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ के जेएससीए कमिटी सदस्य रमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, मुज्जफर अली (मुन्ना), सहायक सचिव शंभु सिन्हा, माणिक घोष, अंजना दूबे, मुक्तेश सिंह, अर्क राज, रौनी सिंह, गीता गिन्नी कुजूर, फराह नाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
