रांची

रांची मेयर पद के लिए रमा खलखो को कांग्रेस का समर्थन

मेयर

Ranchi : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने रांची मेयर पद के लिए रमा खलखो को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। रमा खलखो कल मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को आयोजित होंगे, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रहे हैं।

रमा खलखो इससे पहले भी रांची की मेयर रह चुकी हैं। उन्हें नगर प्रशासन का लंबा अनुभव है। कांग्रेस का कहना है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई है कि रमा खलखो के नेतृत्व में पार्टी नगर निकाय चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी। वहीं, उनके नामांकन को लेकर समर्थकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *