कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राँची

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को रांची स्थित कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी. मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

आधुनिक भारत के निर्माता थे जवाहर लाल नेहरू  :  कैप्टन अजय

मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे. आजादी के बाद उन्होंने देश का निर्माण किया. देश में ओद्यौगिकरण, कृषि क्रांति के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखा.

प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को एकजुटता में बांधा

उन्होंने ऐसे वक्त पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था. सामाजिक ताना- बाना बिखर चुका था. आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया.

नेहरू के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं : राजेश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया. नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है. नेहरू लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी थे.

कई चुनौतियों के बावजूद भारत को दृढ़ता से आगे बढ़ाया

उनके प्रगतिशील विचारों ने कई चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. इस वक्त में हम उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. इस अवसर पर अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *