श्राद्धकर्म की अवधि तक नेमरा में रहेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, निभाएंगे पारिवारिक दायित्व
Ranchi, 6 अगस्त 2025 – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के बाद अब कुछ दिन नेमरा गांव में ही रहेंगे। वे श्राद्धकर्म की सभी धार्मिक विधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और परिवार के साथ इस कठिन समय में भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि वे पूरे श्राद्धकाल के दौरान नेमरा में रहकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और पिता की स्मृतियों के साथ कुछ समय बिताना चाहेंगे। यह समय उनके लिए गहरे भावनात्मक जुड़ाव का है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री को सांत्वना और समर्थन प्रदान किया।
