बोकारो

बोकारो नगर निकाय चुनाव 2026 : पोलिंग दल रवाना, दिखा जबरदस्त उत्साह

नगर

Bokaro : लोकतंत्र के महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 23 फरवरी 2026 को चास नगर और फुसरो नगर में मतदान होना है, और इससे पहले मतदान दल पूरी तैयारी के साथ अपने-अपने केंद्रों की ओर रवाना हो चुके हैं।
मतदान दलों की रवानगी, जोश से लबरेज माहौल सुबह से ही मतदान कर्मियों में खासा उत्साह नजर आया। कोई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच में जुटा दिखा तो कोई जरूरी कागजात को अंतिम बार देखता नजर आया। चास और फुसरो के अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया गया। अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लिया और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।

नगर

“हम हैं तैयार, क्या आप हैं तैयार?”

प्रशासन और टीम पीआरडी की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती आपके एक वोट से ही तय होती है।

“वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है” — इसी संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।लोकतंत्र का पर्व, जिम्मेदारी भी हमारी मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। एक-एक वोट भविष्य की दिशा तय करता है। इसलिए 23 फरवरी को अपने घर से निकलें, मतदान केंद्र तक जाएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *