Home

रेलवे पुल के नीचे अज्ञात युवती का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर नवादा रेलवे पुल के नीचे रविवार रात एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात ट्रेन संख्या 13514 हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने धनबाद रेल मंडल को सूचना दी कि नवादा रेलवे पुल के पास एक युवती अचानक रेल पटरी पर आ गई, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय रेलकर्मियों और नवलशाही थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद ट्रैकमैन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया।

पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *