Home

रांची में अज्ञात युवक का शव बरामद, गले पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

रांची, 04 अगस्त । रांची जिले के राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जारागोड़ा क्षेत्र की एक चट्टान पर मिले शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने चट्टान पर युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही राहे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक के दाहिने हाथ पर ‘केएम’ लिखा हुआ है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *