नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नवीन से भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित सिंह के नेतृत्व में दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है, जो मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है तथा उन्हें बूथ स्तर से उठाकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नवीन इसका सशक्त और प्रेरणादायी उदाहरण हैं।
