रांची

भाजपा को आदिवासी हित की बात करने का कोई अधिकार नहीं: आलोक दुबे

रांची, 6 नवंबर । झारखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और बाबूलाल मरांडी को आदिवासी हित की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

आलोक दुबे ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा अब जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। जिनके शासनकाल में झारखंड की अस्मिता पर हमला हुआ, आदिवासियों की जमीन हड़पी जाने की साजिश रची गई, वे आज आदिवासी हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।

दुबे ने कहा कि सीएनटी और एसपीटी कानून में संशोधन लाकर भाजपा की सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती थी, लेकिन राज्यपाल के हस्तक्षेप से वह बिल रद्द हो गया। उन्होंने कहा कि जो हमारी परंपरा, संस्कृति और पहचान पर आक्रमण करेगा, वही आदिवासी विरोधी है और भाजपा ने यही काम किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *