देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

सर्किट हाउस में विश्राम, फिर पटना के लिए रवाना
बासुकीनाथ से लौटने के बाद मुख्यमंत्री देवघर के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय विश्राम किया। इसके बाद देर शाम वे बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
पद संभालने के बाद पहली प्रमुख धार्मिक यात्रा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सम्राट चौधरी की यह पहली प्रमुख धार्मिक यात्रा है। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से बिहार के विकास, शांति और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रशासन लगातार सतर्क नजर आया।
