खेलरांची

मकर संक्रांति पर भैयारी क्रिकेट मैच 2026 का आयोजन, टीम डॉ राजेश विजयी

रांची : डीएवी कपिलदेव स्कूल मैदान, कडरू (रांची) में बुधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भैयारी क्रिकेट मैच 2026 का आयोजन किया गया। 15-15 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में टीम डॉ राजेश ने टीम प्रभास को पराजित कर जीत हासिल की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम प्रभास ने 15 ओवर में 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम डॉ राजेश की ओर से आईपीएस चंदन झा और टीम सदस्य रजनीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आईपीएस चंदन झा को बेस्ट ऑलराउंडर, टीम डॉ राजेश के रजनीश को बेस्ट बैटर, जबकि भवानन्द झा को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया।

मैच के दौरान आईपीएस अखिलेश झा, आईपीएस सुरेंद्र कुमार झा, आईपीएस प्रियदर्शी आलोक, वरिष्ठ पत्रकार विजय पाठक, मेकॉन निदेशक जयंत कुमार झा, डॉ सुमंत मिश्रा, डॉ आरसी झा, डॉ एस.एन. चौधरी, प्रशांत झा, कृष्ण मोहन झा, नरेंद्र झा, मेजर जनरल शैलजानंद झा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

टीम डॉ राजेश के प्रमुख डॉ राजेश कुमार झा एवं टीम प्रभास के प्रभास कुमार झा ने अपनी-अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया। मैच में अंपायर की भूमिका मिथिलेश मिश्र और डॉ पीसी मिश्रा ने निभाई। वहीं रेफरी के रूप में मुकेश झा और डॉ आनंद शेखर झा मौजूद रहे। स्कोरर के रूप में दयानंद कुंवर एवं समीर कुमार मिश्रा ने सहयोग किया, जबकि कमेंट्री मोहन झा पड़ोसी और किशोर झा ने की।

कार्यक्रम के दौरान राज अस्पताल की ओर से मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क बीपी, शुगर एवं ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में बिनोदानंद झा, मनोज झा, भुवन झा, रणधीर झा सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैच के दौरान मकर संक्रांति के अवसर पर उपस्थित लोगों ने दही-चूड़ा और तिलकुट का भी आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *