Home

बाबा साहेब की 135वीं जयंती : रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मौजूद रहे। दोनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब के विचारों को याद किया और उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

बाबा साहेब के विचारों को अपनाने की अपील

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *