रांची

अंश-अंशिका के परिवार को जोड़ा जायेगा सरकारी योजनाओं से, CM हेमंत ने दिया आदेश

सीएम

Ranchi : हाल ही में जगरनाथपुर मौसीबाड़ी से लापता हुए पांच वर्षीय अंश कुमार और चार वर्षीय अंशिका कुमारी की सकुशल बरामदगी के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने उनके परिवार के लिए खास कदम उठाया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए और उन्हें इस बारे में सूचित किया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस खुशी के पल को केवल एक मां और परिवार ही पूरी तरह महसूस कर सकता है।

उन्होंने रांची के जिला कलेक्टर (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस की टीम को इस शानदार सफलता के लिए भी बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की। अंश और अंशिका के सुरक्षित लौटने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस कदम से परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे बच्चों और उनके परिजनों का जीवन और सुरक्षित और सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *