Home

राज्य के सभी अस्पतालों का होगा ऑडिट, सीएम हेमंत ने जिलों के डीसी को दिये आदेश

सीएचसी

Palamu : झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों का व्यापक ऑडिट सुनिश्चित करें। सीएम ने यह आदेश हाल ही में पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद दिया है। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

सीएम ने स्पष्ट कहा है कि अस्पतालों में मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि ऑडिट के दौरान इलाज की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति, तथा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की गहन जांच की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अस्पताल में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार को सौंपी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *