रांची

आदित्य साहू ने राज्य सभा में उठाया चाईबासा घटनाओं का मुद्दा, निष्पक्ष जांच की अपील

New Delhi : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने राज्य सभा में शून्यकाल के दौरान चाईबासा में हुई घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में चाईबासा में आदिवासी भाइयों द्वारा नो इंट्री लागू करने की मांग उठाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने लाठीचार्ज, आंसू गैस का प्रयोग किया और कई निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया। इसके अलावा, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया।

सांसद आदित्य साहू ने राज्य सभा में इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि किसी भी समुदाय या समूह के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *