Home

आदर्श राज को मिली भारतीय टीम की कप्तानी, झारखंड में खुशी की लहर

रांची: झारखंड के लिए गौरव का क्षण है कि राज्य के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी आदर्श राज को भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह जानकारी टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्राप्त हुई है। आदर्श राज आगामी दौरे में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, जो कल से प्रारंभ हो रहा है।

आदर्श राज की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और देश का नाम गौरवान्वित करेगी।

झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि आदर्श राज की कप्तानी राज्य के खेल जगत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आदर्श अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल के दम पर टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

यह जानकारी टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव इमरान अहमद लारी के माध्यम से प्राप्त हुई।

जितेन्द्र शर्मा
अध्यक्ष
झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *