लातेहार

रिश्वतखोर अमीन को ACB ने दबोचा, रसीद ऑनलाइन करने के एवज में ले रहा था घूस

ACB

Latehar : पलामू ACB की टीम ने सरकारी अमीन को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमीन का नाम मुनिदेव सिंह बताया गया। वह लातेहार के गारू प्रखंड के अंचल कार्यालय में पोस्टेड था। ACB की टीम ने उसे सात हजार रुपये रिश्वकत लेते रंगेहाथ दबोचा है।

ACB के अनुसार गारू थाना क्षेत्र के रहनेवाले 27 वर्षीय विशाल कुमार ने अमीन मुनिदेव सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी मां चम्पा देवी के नाम से जो रसीद ऑफलाइन कट रही थी, उसे ऑनलाइन कराने के लिए मुनिदेव सिंह ने उनसे 7000 रुपये रिश्वत मांगी। उसने कई बार समझाया कि वह पैसे देने में असमर्थ है, लेकिन आरोपी ने रिश्वत देने के बिना काम करने से इनकार कर दिया। मिली शिकायत पर ACB की टीम ने तफ्तीश की। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद अमीन को दबोचने के वास्ते जाल बिछाया गया। मांगी गयी रकम देकर विशाल कुमार को अमीन के पास भेजा गया। जैसे ही अमीन ने घूस के पैसों को अपने हाथों में पकड़ा, वहां पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे धर दबोचा। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *