आशीर्वाद ने ‘गुणात्मक परंपरा’ अभियान के जरिए विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की शिल्प परंपरा को किया सम्मानित
रांची: भारत के अग्रणी पैकेज्ड आटा ब्रांड आशीर्वाद ने पुरी रथ यात्रा से अपने लंबे जुड़ाव को आगे बढ़ाते हुए ‘गुणात्मक परंपरा’ अभियान की शुरुआत की है। यह पहल भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथ का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की अद्वितीय कारीगरी, समर्पण और पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
‘गुणात्मक परंपरा’ यानी ‘गुणवत्ता की परंपरा’, विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की उत्कृष्ट शिल्पकला और आशीर्वाद के ‘क्वालिटी की गारंटी’ के वादे को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करती है। यह पहल ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और गुणवत्ता के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है।
इस विशेष अनुभव के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथ के निर्माण की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है। विश्वकर्मा महाराणा समुदाय हर वर्ष अपनी पारंपरिक कौशल और वर्षों की विरासत के आधार पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों का निर्माण करता है।
इस अभियान का प्रमुख आकर्षण रथ के पहिये और पारंपरिक पत्थर की चक्की के बीच स्थापित प्रतीकात्मक संबंध है। जहां रथ का पहिया भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा और आस्था का प्रतीक है, वहीं पत्थर की चक्की भारतीय परिवारों में गुणवत्ता, पोषण और विश्वास का प्रतीक रही है। इस अवधारणा के माध्यम से परंपरा और गुणवत्ता के बीच गहरे संबंध को दर्शाया गया है।
इस अनुभव का उद्घाटन प्रसिद्ध ओड़िया अभिनेत्री एलिना सामंतराय की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विश्वकर्मा महाराणा समुदाय के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से संवाद किया और इस पहल की सराहना की।
एलिना सामंतराय ने कहा कि ‘गुणात्मक परंपरा’ केवल ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव नहीं है, बल्कि विश्वकर्मा महाराणा समुदाय की अद्वितीय कारीगरी को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।
आईटीसी लिमिटेड के फूड्स डिवीजन (स्टेपल्स बिजनेस यूनिट) के चीफ एग्जीक्यूटिव अनुज रुस्तगी ने कहा कि आशीर्वाद हमेशा से गुणवत्ता, भरोसे और पोषण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि ‘गुणात्मक परंपरा’ के माध्यम से विश्वकर्मा महाराणा समुदाय के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने का अवसर मिला है। उनकी गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और शिल्पकला से प्रेरणा लेते हुए आशीर्वाद अपने ग्राहकों के प्रति ‘क्वालिटी की गारंटी’ के वादे को निरंतर निभाता रहेगा।
