मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को होगी मंत्रिपरिषद् की बैठक
विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
रांची, 20 जुलाई : झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सोमवार को जारी जानकारी के अनुसार, बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद् विचार करेगी और आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।
बैठक में प्रशासनिक, विकासात्मक एवं जनकल्याण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।
