65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता
तीनों वर्गों के फाइनलिस्ट तय, 21 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबला
रांची, 20 जुलाई : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची द्वारा आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद तीनों वर्गों के फाइनलिस्ट तय हो गए। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रैक्टिस मैदान, खेलगांव रांची, जैप-1 मैदान तथा बीआईटी मेसरा के दोनों मैदानों में खेले गए।
सेमीफाइनल मुकाबलों में सभी प्रमंडलों की टीमों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल करने के कई प्रयास किए, जिससे दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-15 बालक वर्ग
पहले सेमीफाइनल में कोल्हान प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में संथाल प्रमंडल ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल को 3-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
अंडर-17 बालिका वर्ग
पहले सेमीफाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने कोल्हान प्रमंडल को 11-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने संथाल प्रमंडल को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालक वर्ग
पहले सेमीफाइनल में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 12-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। दूसरे सेमीफाइनल में कोल्हान प्रमंडल ने संथाल प्रमंडल को 1-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
21 जुलाई को होंगे फाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता के सभी फाइनल मुकाबले 21 जुलाई को प्रैक्टिस मैदान, खेलगांव, रांची में खेले जाएंगे।
- अंडर-15 बालक वर्ग: कोल्हान प्रमंडल बनाम संथाल प्रमंडल
- अंडर-17 बालिका वर्ग: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बनाम उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
- अंडर-17 बालक वर्ग: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल बनाम कोल्हान प्रमंडल
समापन समारोह में तीनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
