Home

पाकुड़ में 2 दिसंबर को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

Pakur : पाकुड़ जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 2 दिसंबर यानी मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से बाजार समिति मैदान, गोकुलपुर में होगा। इसका आयोजन श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ द्वारा किया जा रहा है।

विभिन्न योग्यताओं के लिए रोजगार के अवसर

मेला 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, बी.एड., एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका प्रदान करेगा। कई कंपनियाँ मौके पर ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेंगी।

किस-किस पद पर होगी नियुक्ति

शिक्षक, प्रशिक्षक, मशीन ऑपरेटर, तकनीशियन, फिटर, कुक, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिकल, कॉल सेंटर स्टाफ, सेल्स एग्जिक्यूटिव, सुपरवाइज़र, सिक्योरिटी गार्ड, टेली-सेल्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे कई पदों पर चयन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *