खेलसाहिबगंज

साहेबगंज में आयोजित अस्मिता लीग (बालिका) एथलेटिक्स प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाया दम

साहेबगंज : खेल एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार (SAI), भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के अधीन संबद्ध साहेबगंज जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा खेल विभाग के सहयोग से अस्मिता लीग (बालिका) एथलेटिक्स का आयोजन आज सुबह 10:00 बजे से सिदो–कान्हु स्टेडियम, साहेबगंज में किया गया।

इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय राजमहल, बरहरवा, बरहेट, केंद्रीय विद्यालय, टाइगर एथलेटिक्स क्लब सकरीगली, डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, CMSO पोखरिया समेत विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों की सैकड़ों बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


मेडल एवं प्रमाणपत्र वितरण

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा प्रदत्त मेडल और प्रमाणपत्र अपर समाहर्ता श्री गौतम कुमार भगत द्वारा प्रदान किए गए।

इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का चयन आगामी राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (NIDJAM) के लिए किया गया।

अस्मिता लीग का उद्देश्य अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग की बालिकाओं में छुपी एथलेटिक प्रतिभा को पहचानना, उन्हें निखारना और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।


पदाधिकारियों की सहभागिता

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक अशोक साहनी, निमाई चौधरी, माधव चंद्र घोष, तकनीकी पदाधिकारी मनोज कुमार, बिरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, जिला खेल कार्यालय से गौरव प्रियदर्शी, अमन कुमार, मिथुन सिंह, सूरज कुमार, रंजीत, धर्म कुमार, भुवन कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


प्रतियोगिता परिणाम


बालिका अंडर-14

ट्रायथलन समूह A

  1. रुचि कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  2. रिया भारती – केंद्रीय विद्यालय, साहेबगंज
  3. साक्षी कुमारी – डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहेबगंज

ट्रायथलन समूह B

  1. बेबी कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  2. ईसा कुमारी – डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहेबगंज
  3. आईसा कुमारी – डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहेबगंज

ट्रायथलन समूह C

  1. रोशनी कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  2. सरस्वती कुमारी – कस्तूरबा राजमहल
  3. रिया कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली

किड्स जेवलिन

  1. रोशनी कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  2. छोटी कुमारी – खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र, साहेबगंज
  3. मारांगमय मरांडी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली

बालिका अंडर-16

60 मीटर

  1. सविता सोरेन – साहेबगंज
  2. लतूमय मुर्मू – कस्तूरबा बरहरवा
  3. सरस्वती कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली

शॉटपुट

  1. काजल कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  2. जुली कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  3. अनुराधा कुमारी – कस्तूरबा राजमहल

डिस्कस थ्रो

  1. रजनी कुमारी – कस्तूरबा राजमहल
  2. एंजेल यादव – साहेबगंज
  3. लक्की कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली

जेवलिन थ्रो

  1. रजनी कुमारी – कस्तूरबा राजमहल
  2. अंजलि यादव – केंद्रीय विद्यालय, साहेबगंज
  3. काजल कुमारी – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली

600 मीटर

  1. साक्षी शर्मा – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली
  2. सेजल साह – केंद्रीय विद्यालय, साहेबगंज
  3. खुशी मंडल – राधा नगर

ऊँची कूद

  1. सुनैना कुमारी – डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहेबगंज
  2. अमीषा कुमारी – साहेबगंज
  3. पलक प्रिया – डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहेबगंज

लंबी कूद

  1. माही कुमारी – डे बोर्डिंग एथलेटिक्स केंद्र, साहेबगंज
  2. अमीषा कुमारी – साहेबगंज
  3. मारांगमय सोरेन – टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *