5th Khelo India University Games–Rajasthan 2025 : झारखंड के दो अधिकारियों की मनोनयन पर वॉलीबॉल परिवार ने व्यक्त किया हर्ष
कोटा/रांची : 1 से 4 दिसंबर 2025 तक राजस्थान के कोटा में आयोजित होने जा रहे 5th Khelo India University Games – Rajasthan 2025 में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए घोषित Nominated Technical Officials की सूची में झारखंड के श्री उत्तम राज एवं श्री संजय कुमार का चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर संपूर्ण झारखंड वॉलीबॉल परिवार ने खुशी व्यक्त की है।
प्रतियोगिता में श्री उत्तम राज (झारखंड) को Jury Committee Member के रूप में और श्री संजय कुमार (International Referee – झारखंड) को Invited Referee के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में झारखंड के दो अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति राज्य के लिए गर्व का क्षण है।
आज दोनों पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
उनके इस मनोनयन पर झारखंड वॉलीबॉल संघ सहित अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
ज्ञात हो कि
- श्री उत्तम राज – सचिव, झारखंड वॉलीबॉल संघ
- श्री संजय कुमार – कार्यकारी सचिव, झारखंड वॉलीबॉल संघ
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ
झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक श्री शेखर बोस, चेयरमैन श्री सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष श्री आर.के. आनंद, श्रीमती किरण थाम्पकिंसन, श्री एस.एम. हासमी (एक्जीक्यूटिव उपाध्यक्ष), श्री विश्वनाथ सिंह (एक्जीक्यूटिव उपाध्यक्ष), कोषाध्यक्ष श्री विकास वर्मा, श्री प्रमोद कुमार (आयोजन सचिव) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी।
शुभकामनाएँ देने वालों में शामिल रहे —
श्री संजय ठाकुर, श्री भोला प्रताप सिंह, श्री उपेंद्र सिंह, श्री दुर्गा जौहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, श्री अमरजीत सिंह खरे, श्री देवाशीष झा, श्री हिसाबी राय, श्री कल्याण श्रीवास्तव, श्री राजीव रंजन मिश्रा, श्री आशीष झा, श्री नवीन कुमार शर्मा, श्री सूरज प्रकाश लाल, श्री मुनव्वर आलम, श्री राकेश सिंह, श्री भैया अभिमन्यु प्रसाद, श्री मोहम्मद अनवर, श्री गोपाल राम, श्री जी. मिश्रा, श्री राकेश पाण्डेय, श्री संजय गुप्ता, श्री दीपक कुमार, श्री गणेश चौबे, श्री मनोज कुमार, श्री मोहम्मद जाहिद, श्री पीटर मुंडू, श्री ओम प्रकाश तिवारी, श्री अजय अखौरी, श्री प्रेम गिरि, श्री विश्वजीत नंदी, श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, श्री सुनील कुमार, श्री भास्कर राव, श्री राजीव मिश्रा सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी सदस्य।
सभी ने आशा व्यक्त की कि उनकी नियुक्ति और अनुभव से झारखंड वॉलीबॉल तथा झारखंड ओलंपिक परिवार नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।
