रांची

रजत जयंती वर्ष में रांची में भव्य जनसेवा शिविरों का आयोजन, लाखों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Ranchi : झारखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रांची जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। सेवा अधिकार सप्ताह (21 से 28 नवंबर 2025) के दौरान लगाए गए इन शिविरों में लाखों नागरिकों ने एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनकल्याण के उद्देश्य को सीधे लोगों तक पहुँचाने में बेहद सफल रहा है।

शिविरों में प्रदान की गई प्रमुख सेवाएँ

वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का वितरण
धोती–साड़ी–लुंगी योजना के तहत वस्त्रों का वितरण
दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र आदि उपलब्ध कराना
दाखिल–खारिज, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण–पत्रों का त्वरित निष्पादन
आधार एवं पैन कार्ड बनवाने की सुविधा
प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के आवेदन एवं स्वीकृति
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, दवा वितरण और आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनाने की व्यवस्था

इन जनसेवा शिविरों का आयोजन रांची जिले के सभी ग्रामीण पंचायतों और नगर निगम के वार्डों में किया गया। जिला प्रशासन, बीडीओ, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सुबह से शाम तक मौजूद रहकर लाभुकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करते रहे।

कार्यक्रम के सफल समापन पर DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा,
“राज्य सरकार का यह अभियान हर नागरिक तक योजनाओं के लाभ पहुँचाने का सशक्त प्रयास है। अंतिम दिन शिविरों में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के चेहरे पर संतोष इस सफलता को प्रमाणित करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *