लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न क्रिकेट 2025-26: विधान सीसी ने जस्टिस येलो को 228 रन से हराया
Ranchi : ओटीसी ग्राउंड में खेले गए लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न क्रिकेट 2025-2026 के मुकाबले में विधान सीसी ने शानदार खेल दिखाते हुए जस्टिस येलो को 228 रन से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विधान सीसी ने दमदार प्रदर्शन किया और 34.1 ओवर में 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से
- अविरल ने 69 रन,
- आर्यन ने 61 रन,
- अरमान ने 40,
- अभिषेक ने 37 रन की उपयोगी पारियाँ खेलीं।
जस्टिस येलो की ओर से
- अस्मित ने 3/51,
- अंचित्य ने 3/45 लेकर अच्छी गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जस्टिस येलो की टीम 20.4 ओवर में 94 रन पर सिमट गई।
टीम की ओर से सूरज ने 25 रन, जबकि आयुष ने 15 रन का योगदान दिया।
विधान सीसी की गेंदबाजी पूरी तरह हावी रही।
- अविरल ने 2 विकेट मात्र 1 रन देकर,
- अरहम ने 2/14,
- अरबिंद ने 2/11,
- सुधांशु ने 2/29 लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा।
रिजल्ट: विधान सीसी ने मैच 228 रन से जीता।
