खेलरांची

सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-26: द अचीवर्स ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत


Ranchi : ईईएफ टाटीसिलवाई ग्राउंड में खेले गए सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-2026 के मुकाबले में द अचीवर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिरसा सीए को 8 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसा सीए की टीम 34.1 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहित ने 38 रन और दिव्यांशु ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में द अचीवर्स के आदित्य ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 रन देकर 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द अचीवर्स की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 17.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के ओपनर आदित्य ने नाबाद 69 रन, जबकि समर ने 41 रन की धमाकेदार पारी खेली। बिरसा सीए की ओर से अरहान ने 1/36 का योगदान दिया।

नतीजा: द अचीवर्स ने मैच 8 विकेट से जीता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *