सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे चंद्रपुरा, दिवंगत नेमनारायण महतो को दी श्रद्धांजलि
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव में पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर दिवंगत नेमनारायण महतो के “ब्रह्मभोज” कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और मरांग बुरु से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में सहनशीलता बनाए रखने की कामना की। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व मंत्री बेबी देवी और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार, स्व. नेमनारायण महतो का निधन 21 अक्टूबर 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा परिजनों के प्रति संवेदनाओं और सामाजिक सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
