भारत ने तीसरा टी-20 जीता, ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से हारा: सीरीज 1-1 से बराबर
भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।
होबार्ट में 187 रन चेज कर रही भारतीय टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर जीत हासिल कर ली। वॉशिंगटन सुंदर 23 बॉल पर 49 और जितेश शर्मा 13 बॉल पर 22 रन पर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया से नाथन एलिस ने 3 विकेट झटके।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। टिम डेविड ने 38 बॉल पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली। जबकि मार्कस स्टोयनिस ने 39 बॉल पर 64 रन बनाए।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को 2 सफलताएं मिलीं। शिवम दुबे को एक विकेट मिला। अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
5 मैचों की सीरीज में बराबरी पर आया भारत इस जीत के बाद भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। पहला टी-20 बारिश में धुल गया था, जबकि दूसरे में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट की जीत हासिल की थी। सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा।
