जमशेदपुर: पांच साल से फरार हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, 6 अगस्त । परसुडीह थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए हत्या मामले में पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में देव्रत, सुभाष, रीना और दीपा शामिल हैं।
यह हत्या 20 जनवरी 2020 को गोलपहाड़ी इलाके में हुई थी। मामले में कोर्ट ने चारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी परसुडीह क्षेत्र में छिपे हुए हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
