खेलरांची

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड का आयोजन 3 अक्टूबर से, 24 जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रांची: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर से रांची के खेलगांव स्थित विभिन्न स्टेडियमों में किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी होंगे शामिल

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-17 आयुवर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों से जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इन खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

  • एथलेटिक्स और हॉकी: 3 एवं 4 अक्टूबर
  • खो-खो और कबड्डी: 6 एवं 7 अक्टूबर
  • वॉलीबॉल और फुटबॉल: 9 एवं 10 अक्टूबर

सभी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को अपनी संबंधित प्रतियोगिता से एक दिन पहले रिपोर्टिंग करनी होगी।

स्थगित खेलों के लिए खुली चयन प्रक्रिया

पूर्व में विभिन्न कारणों से स्थगित खेल विधाओं के लिए खुली चयन प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

खुली चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • एथलेटिक्स: 1 एवं 2 अक्टूबर
  • स्केटिंग: 3 अक्टूबर
  • साइक्लिंग: 4 एवं 5 अक्टूबर
  • क्रिकेट: 6 एवं 7 अक्टूबर
  • मुक्केबाजी: 7 अक्टूबर
  • तीरंदाजी: 7 एवं 8 अक्टूबर

खुली चयन प्रक्रिया में सरकारी के साथ-साथ निजी विद्यालयों के पात्र खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को संबंधित चयन दिवस पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पंजीयन कराना होगा।

प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और खुली चयन प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता संचालन, तकनीकी व्यवस्था और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *