रांची

राज्यपाल ने संजय सेठ के आवास पर की गणपति पूजा

झारखंड की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, प्रदेशवासियों को दी गणेश उत्सव की शुभकामनाएं

रांची, संवाददाता। गणेश उत्सव के पहले दिन सोमवार को राजधानी रांची में आस्था का खास नजारा देखने को मिला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना और आरती की।

पूजन के दौरान राज्यपाल ने भगवान गणेश से झारखंड की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का उत्सव मनाने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के पहले दिन राज्यपाल उनके आवास पहुंचे और भगवान गणपति की आरती की। संजय सेठ ने राज्यपाल के प्रति आभार जताते हुए पूरे झारखंडवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *