कुलदीप शर्मा बने भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के कोच, रांची रेल मंडल के लिए ऐतिहासिक पल
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर सामने आई है। रांची रेल मंडल (SERSA/RNC) के पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी और कोच श्री कुलदीप शर्मा को भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
रांची रेल मंडल से इस स्तर पर भारतीय रेलवे की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के कोच बनने वाले वह पहले खिलाड़ी और कोच हैं।
कैंप से जुड़ी मुख्य बातें:
- आयोजन: रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) के तत्वावधान में प्री-पार्टिसिपेशन कोचिंग कैंप।
- अवधि: 15 सितंबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक।
- स्थान: खुर्दा रोड स्थित ECoRSA।
अधिकारियों ने दी बधाई श्री कुलदीप शर्मा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रांची के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री करुणा निधि सिंह और मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री राजा ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अधिकारियों ने कहा कि उनकी यह सफलता रांची मंडल के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
