Home

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में शामिल हुईं कल्पना सोरेन, मतदाताओं से समय पर फॉर्म भरने की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भरा एन्यूमरेशन प्रपत्र, कहा— मतदाता सूची में नाम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विधायक और मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (फॉर्म) भरकर अभियान में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने मतदाता सूची के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में नाम होना केवल एक पहचान नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और ताकत है।

सभी पात्र मतदाताओं से समय सीमा के भीतर फॉर्म भरने की अपील

कल्पना सोरेन ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और सभी को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने लोगों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उनका कहना था कि प्रत्येक नागरिक का जिम्मेदार कदम लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाएगा।

त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना अभियान का उद्देश्य

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने राज्यवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और झारखंड के लोकतांत्रिक भविष्य को मजबूत बनाने में योगदान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *