Home

झारखंड राइफल एसोसिएशन ने विद्यानंद मिश्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची, 4 जून 2026: झारखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्गीय विद्यानंद मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा स्थित झारखंड राइफल एसोसिएशन के निबंधित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने स्वर्गीय विद्यानंद मिश्रा के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यानंद मिश्रा का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायी था तथा समाज और खेल जगत के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था। उनके निधन से समाज और खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रांची विभाग संघचालक विवेक भसीन, प्राचार्य ललन कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, आशुतोष, रितेश झा, रोशन, अशोक, आशीष नाथ शाहदेव, प्रत्युष, नर्मदेश्वर, अनिल झा, राजीव कुमार झा, योगेश्वर, सुनील पाण्डेय, रंजीत, मृणाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

सभा के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *