खेल

प्रथम स्टीव डेविस कप स्नूकर एवं पूल चैंपियनशिप का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

रांची, 02 जून 2026: मुद्गल मेसन, चुटिया स्थित ब्रेक प्वाइंट पैराडाइज क्लब में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम स्टीव डेविस कप स्नूकर एवं पूल चैंपियनशिप का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मास्टर स्नूकर (15 रेड्स) प्रतियोगिता के फाइनल में हिमांशु राज ने रोमांचक मुकाबले में नितेश शर्मा को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं मिनी स्नूकर (15 रेड्स) स्पर्धा में आयोन दास ने आशीष शर्मा को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

8 बॉल्स पूल प्रतियोगिता में आशीष शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शौर्य सिंह को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद जाकिर एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णा शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ऋषिकेश महतो, मेजर, बिट्टू, बादल, आर्यन, हर्ष, ऋषभ, नवनीत, भोला सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *